Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh CG News : कॉलेज छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद...

CG News : कॉलेज छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद हंगामा: NH-49 जाम, मुआवजा और नौकरी के आश्वासन पर शांत हुए परिजन-छात्र

CG News
CG News

CG News : सक्ती : सक्ती जिले में क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय के छात्र बलदेव गोंड की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजन और सहपाठियों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही लोग कॉलेज पहुंचे और प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

CG News : छात्र संगठन और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सदस्यों ने मृतक छात्र का शव कॉलेज के सामने रखकर NH-49 को पूरी तरह जाम कर दिया। गुस्साए छात्रों ने 10 लाख रुपये मुआवजे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

CG News : जानकारी के अनुसार, बलदेव गोंड बीए फाइनल का छात्र था और कॉलेज टीम के साथ अकलतरा क्रिकेट खेलने गया था। वापसी के दौरान बाइक हादसे में उसकी मौत हो गई।

CG News : विरोध को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बातचीत के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मृतक के परिजन को 1 लाख रुपये और शासन की ओर से 25 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही परिवार के एक सदस्य को कॉलेज में नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम खत्म किया और यातायात सामान्य हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here