Sunday, April 5, 2026
26.1 C
Raipur

CG School Time Change: इस जिले में बदला स्कूल का समय, आदेश जारी… जानिए अब कितने बजे से लगेंगी क्लास?

CG School Time Change: राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कई जिलों में शीतलहर और ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। विशेषकर राजनांदगांव जिले में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं दिन में अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है। कड़ाके की ठंड और कोहरे की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहतभरा कदम उठाते हुए स्कूलों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

CG School Time Change: जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2 दिसंबर से जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षाएं सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह नया समय अगली आदेश तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम सामान्य होने पर स्कूल समय की पुनः समीक्षा की जाएगी।

CG School Time Change: यह बदलाव सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि संस्थान समय परिवर्तन का प्रसार अभिभावकों और विद्यार्थियों तक तत्काल सुनिश्चित करें ताकि किसी को असुविधा न हो।

CG School Time Change: अधिकारियों ने बताया कि ठंड और कोहरे की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम सामान्य होते ही स्कूल समय की पुन: समीक्षा की जाएगी। स्कूल प्रबंधन को छात्र उपस्थिति, कक्षाओं की निरंतरता और दैनिक शिक्षण कार्य को नए समय अनुसार व्यवस्थित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : माकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन लकड़ी जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के...

रायपुर को जाम से मिलेगी निजात! 4 नए फ्लाईओवर की सौगात, 12 लाख लोगों को सीधा फायदा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को...

Related Articles

Popular Categories