Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : दूरस्थ वनांचल रायगुड़ा में शासकीय सेवाएँ घर–द्वार पर, मोरपल्ली,...

CG NEWS : दूरस्थ वनांचल रायगुड़ा में शासकीय सेवाएँ घर–द्वार पर, मोरपल्ली, बुर्कलंका और सुरपनगुड़ा पंचायत के ग्रामीण हुए शामिल, शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : कृष्णा नायक/सुकमा :- सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड में स्थित दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्र रायगुड़ा में चल रहा विशेष सुविधा शिविर लगातार दूसरे दिन भी ग्रामीणों के लिए बड़ी उम्मीद बनकर उभरा। रायगुड़ा में आयोजित शिविर में मोरपल्ली, बुर्कलंका और सुरपनगुड़ा पंचायत के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाने की पहल ने वनांचल में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को घर–द्वार पर त्वरित लाभ उपलब्ध कराया। प्रशासन की यह पहल सुदूर क्षेत्रों में रह रहे लोगों को मुख्यालय आने की परेशानी से मुक्त कर रही है।

CG NEWS : नियद नेल्लानार योजना के तहत शिविरों का संचालन

CG NEWS : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों में यह शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। रायगुड़ा गांव में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को दस्तावेज़ संबंधी कार्य, सरकारी योजनाओं के आवेदन, स्वास्थ्य सेवाएँ और अन्य आवश्यक सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

CG NEWS : अधिकारियों की तैनाती से शिविरों में बढ़ा विश्वास

CG NEWS : शिविरों के सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। एसडीएम कोन्टा सुभाष शुक्ला, जनपद पंचायत कोन्टा के सीईओ सुमित कुमार ध्रुव और डिप्टी कलेक्टर शबाब खान स्वयं शिविर में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुन रहे हैं और त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तीनों अधिकारी रायगुड़ा कैम्प में ही रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं।

CG NEWS : 2 से 5 दिसंबर तक रायगुड़ा में जारी रहेगा शिविर

CG NEWS : 2 दिसंबर से शुरू हुआ यह विशेष सुविधा शिविर 5 दिसंबर तक चलेगा। पहले ही दो दिनों में सैकड़ों ग्रामीण विभिन्न कार्यों के लिए शिविर पहुँच चुके हैं। शिविर के माध्यम से उन्हें विभागीय सेवाओं और शासकीय योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है, जिससे मुख्यालय तक बार-बार जाने में लगने वाले समय और खर्च दोनों में भारी कमी आई है।

CG NEWS : एक स्थान पर सभी सेवाएँ—ग्रामीणों को बड़ी सुविधा

CG NEWS : शिविर में सभी शासकीय सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं जिनमें आधार अपडेट, आयुष्मान कार्ड निर्माण, श्रम कार्ड, दस्तावेज़ एवं प्रमाण पत्र (जाति, निवास, आय), जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति, रोजगार कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण, बैंकिंग सेवाएँ, बिजली एवं पेयजल से संबंधित समाधान, महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाएँ शामिल हैं। इन सभी सुविधाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। प्रशासन की यह पहल वनांचलों में विकास की नई रोशनी लेकर आई है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here