Cg News: जशपुर में ट्रक ड्राइवर से 13 लाख की कथित लूट! ड्राइवर के बयान पर शक, पुलिस ने झारखंड सीमा तक बढ़ाई तलाश

Sanjay Sahu
Cg News

Cg News: गौरी शंकर गुप्ता /जशपुर : जशपुर जिले के बालाछापर हाईवे पर आज सुबह एक ट्रक चालक से 13 लाख रुपए लूटे जाने का मामला सामने आया है। ट्रक नंबर CG-14 MT-6190 रांची से माल खाली कर वापस लौट रहा था और चालक के पास उक्त राशि मौजूद थी।

Cg News: घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। ड्राइवर के अनुसार लघुशंका के लिए ट्रक रोकने पर एक चारपहिया वाहन में सवार चार लोगों ने उसे पकड़कर हाथ-पांव बांध दिए, मारपीट की और नकदी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। बाद में ड्राइवर का मोबाइल डोडकचौरा ढाबा के पास पड़ा मिला।

Cg News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रक चालक का मेडिकल परीक्षण कराया। साइबर टीम CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है, जबकि पुलिस की कई टीमें झारखंड की ओर रवाना कर दी गई हैं। हालांकि पुलिस को ड्राइवर के बयान पर संदेह है।

हाथ बांधे जाने के कोई निशान नहीं

मारपीट के दावे के बावजूद मेडिकल में चोटों के सबूत नहीं
गिराए जाने की बात, पर कपड़ों पर ओस या घास के निशान नहीं

बयान में बार-बार विरोधाभास

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ड्राइवर के बताए अनुसार सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है। यदि लूट की घटना सही पाई जाती है, तो आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *