Mp News: भोपाल पुलिस हुई ओर हाईटेक, अब QR कोड स्कैन करते ही पुलिस कमिश्नर तक पहुंचेगी शिकायत

Sanjay Sahu
Mp News

Mp News: भोपाल। पुलिस अब हाईटेक तकनीक के ज़रिये शिकायतों पर और भी तेज़ी से कार्रवाई करेगी। शहर के प्रमुख थानों, चौकियों, सार्वजनिक क्षेत्रों, बस स्टैंड और बाजारों में लगाए गए QR कोड अब सीधे पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जुड़े होंगे।

Mp News: जैसे ही कोई नागरिक QR कोड स्कैन कर शिकायत दर्ज करेगा, उसकी जानकारी तुरंत पुलिस कमिश्नर, संबंधित डीसीपी और थाने के प्रभारी तक पहुंच जाएगी। पुलिस विभाग का मानना है कि इससे शिकायत प्रक्रिया पारदर्शी होगी,देरी की समस्या खत्म होगी,और जिम्मेदारी तय करना और आसान होगा।
QR कोड के माध्यम से नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत—जैसे मारपीट, धमकी, छेड़छाड़, गुमशुदगी, अवैध गतिविधि, ट्रैफिक प्रॉब्लम कुछ भी सीधे अपलोड कर सकेंगे। भोपाल पुलिस का यह कदम स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *