Naveen College, Konta : पुनर्विचार, पुनर्निमाण और उत्थान”—थीम के साथ विद्यार्थियों ने लिया जागरूक रहने का संकल्प

VIKASH KHALKHO

Naveen College, Konta : कृष्णा नायक/सुकमा। विश्व एड्स दिवस 2025 के अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय कोंटा में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। हर वर्ष 1 दिसंबर को आयोजित यह कार्यक्रम एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, संक्रमित व्यक्तियों को सहयोग का संदेश देने और एड्स से खोए गए जीवनों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1988 में प्रारंभ किए गए इस दिवस को दुनिया का पहला वैश्विक स्वास्थ्य दिवस माना जाता है। वर्ष 2025 की थीम “पुनर्विचार, पुनर्निमाण और उत्थान” रखी गई है, जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

Naveen College, Konta : विशेषज्ञों ने दी एड्स संबंधी वैज्ञानिक जानकारी

कार्यक्रम में प्राणीशास्त्र विभाग के प्रो. दुष्यंत कुमार ने एड्स की उत्पत्ति, संक्रमण के प्रमुख कारण, बचाव के उपाय और आवश्यक सावधानियों पर विस्तृत व वैज्ञानिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डी. सुरेश बाबु ने अपने उद्बोधन में एड्स को लेकर समाज में फैले भेदभाव को समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे जागरूकता और सकारात्मक संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने में सहयोग दें।

Naveen College, Konta : कार्यक्रम का सफल संचालन

जागरूकता कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब प्रभारी एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शशिकांत ध्रुवे ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता मुकेश कुमार पटेल, रोहित कुमार जांगड़े, शोभा क्षत्रिय, योगिता मरकाम, कुशलराम, अमित मंडल, चांदनी मरकाम, रोहिणी चौरे सहित सभी संकायों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *