Traffic Advisory : रायपुर में 3 दिसंबर को बड़ा ट्रैफिक बदलाव! IND vs SA मैच के दौरान इन रास्तों पर मिलेगी एंट्री, जानें खास निर्देश

Rahul Goshwami
IND vs SA मैच के लिए बदला रूट

रायपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 3 दिसंबर 2025 को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में खेला जाएगा। बड़े इवेंट को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों की सुविधा और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष यातायात मार्ग, पार्किंग ज़ोन, और वाहन प्रतिबंध जारी किए हैं। शहर और बाहरी जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, जिससे मैच के दौरान भीड़ प्रबंधन सुचारू रहे।

रायपुर शहर से स्टेडियम जाने का मार्ग
रायपुर शहर के दर्शकों को तेलीबांधा थाना तिराहा – NH-53 – सेरीखेड़ी ओवरब्रिज – नया रायपुर रोड – चीचा स्टेडियम तिराहा – साईं अस्पताल रोड मार्ग से पहुंचने की सलाह दी गई है। पार्किंग के लिए साईं अस्पताल पार्किंग और सेंध तालाब पार्किंग निर्धारित की गई है, जहां से दर्शकों को पैदल स्टेडियम जाना होगा।

Read More : Sanchar Saathi Controversey : संचार साथी पर बवाल! बोले सिंधिया- ऑप्शनल है ऐप, डिलीट कर दो… विपक्ष बस कर रहा गुमराह!

बिलासपुर मार्ग से आने वाले दर्शकों के लिए रूट
बिलासपुर से आने वाले लोग धनेली नाला – रिंग रोड 3 – विधानसभा चौक – NH-53 – मंदिर हसौद – नवागांव – स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम पहुंचे। उनके लिए परसदा पार्किंग और कोसा पार्किंग तय की गई है।

बलौदाबाजार और खरोरा से आने वालों के लिए निर्देश
बलौदाबाजार-खरोरा मार्ग से आने वाले दर्शक रिंग रोड 3 होते हुए विधानसभा चौक – राजू ढाबा जंक्शन – NH-53 – मंदिर हसौद – नवागांव मार्ग का प्रयोग करें। पार्किंग वही—परसदा और कोसा।

Read More : C.G News : पत्थलगांव में स्कूल बस ब्रेक फेल, सड़क किनारे झाड़ियों में घुसी, बच्चों में मची चीख-पुकार

जगदलपुर–धमतरी मार्ग के लिए रूट
धमतरी और जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शकों को अभनपुर – केन्द्री – उपरवारा – मंत्रालय चौक – कोटराभाठा चौक – सेंध तालाब मार्ग से पार्किंग में पहुंचना होगा।

दुर्ग–भिलाई की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग
दुर्ग और भिलाई के दर्शकों को टाटीबंध – रिंग रोड 1 – पचपेढ़ीनाका – तेलीबांधा – NH-53 – सेरीखेड़ी ओवरब्रिज – नया रायपुर रोड मार्ग का पालन करना है।

महासमुंद–सरायपाली मार्ग से सीधा प्रवेश
महासमुंद दिशा से आने वालों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग का रास्ता उपलब्ध रहेगा। पार्किंग पूर्व दिशा की परसदा और कोसा पार्किंग में होगी।

पासधारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था
A, B, C, D, E, F, G पार्किंग पास वाले वाहन सेरीखेड़ी ओवरब्रिज – नया रायपुर प्रवेश – डॉ. खूबचंद बघेल चौक – कयाबांधा – कोटराभाठा – ग्राम सेंध होकर सीधे स्टेडियम पार्किंग में प्रवेश कर सकेंगे।

मध्यम और भारी वाहनों पर प्रतिबंध
3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर की सभी एंट्री पर मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग उपयोग करने की अपील की है।

स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुएं

  • शराब, बीड़ी–सिगरेट, गुटका, तंबाकू
  • बोतलें, डिब्बे, टिफ़िन, वाद्य यंत्र
  • कुर्सी, स्टूल, छाता, स्केट्स, स्टिक
  • हथियार, पटाखे, धारदार वस्तुएं
  • खाद्य सामग्री (बच्चों का भोजन छोड़कर)
  • बैग, सूटकेस, हैंडबैग, पैकेट
  • लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट
  • परफ्यूम, स्प्रे, सिरिंज, पेन, पेंसिल
  • संकेतक सामग्री, जानवर, सिक्के आदि
Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *