Model Youth Gram Sabha : EMRS चिचाड़ी में ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ का सफल आयोजन, छात्रों में विकसित हुई लोकतांत्रिक समझ

0
169

Model Youth Gram Sabha : रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS), चिचाड़ी में सोमवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक समझ और ग्राम विकास के प्रति जनसहभागिता की भावना को बढ़ावा देना था।

प्राचार्या ने युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अनीता मंडावी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं की ग्राम विकास में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवोन्मेषी सोच और निर्णय-निर्माण में छात्रों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यूथ ग्राम सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत की संरचना, कार्यप्रणाली, निर्णय प्रक्रिया और सामाजिक विषयों पर व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

Model Youth Gram Sabha : संयुक्त सहयोग और छात्रों की प्रमुख भूमिकाएँ
यह आयोजन पंचायती राज मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय और NESTS के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। विद्यालय के सामाजिक-विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर श्री प्रवीण (TGT – Social Science) और श्री खलील (TGT – Hindi) द्वारा किया गया।

Model Youth Gram Sabha : छात्रों ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं, जिनमें:

  1. नेहा प्रधान (कक्षा 11वीं) – सरपंच
  2. अंजलि नेताम (कक्षा 11वीं) – सचिव
  3. विनय (कक्षा 11वीं) – सहायक सचिव
  4. रीटा (कक्षा 10वीं) – प्रधानाचार्या
  5. हरीश (कक्षा 11वीं) – यूथ लीडर

इसके अलावा अन्य कई विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों और सहयोगियों को इस प्रभावशाली आयोजन की सफलता पर बधाई दी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here