Sunday, April 19, 2026
32 C
Raipur

Dewas News : यूरिया खाद वितरण में अव्यवस्था से किसानों का फूटा गुस्सा, एबी रोड पर चक्काजाम

Dewas News : देवास : देवास में यूरिया खाद समय पर नहीं मिलने से नाराज किसानों ने मंडी गेट के सामने एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। सुबह से जुटे किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया। चक्काजाम के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और आम आवागमन प्रभावित हुआ।

Dewas News : किसानों का आरोप है कि कड़कड़ाती सर्दी में सुबह 4 बजे से लाइन में लगने के बावजूद समय पर खाद नहीं मिल रही। उन्होंने खाद वितरण में लागू टोकन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। किसानों का कहना है कि टोकन मिलने के बाद भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

Dewas News : सूचना मिलने पर तहसीलदार, कृषि अधिकारी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश दी। इसके बाद किसान सड़क से हटे और आवागमन बहाल हुआ।

Dewas News : कृषि उपसंचालक ने मौके पर खड़े होकर किसानों को स्वयं टोकन वितरित किए और कहा कि खाद की कमी की बात पूरी तरह गलत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नियमानुसार सभी को टोकन के माध्यम से खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

mp news: सिंगरौली में खूनी संघर्ष, संपत्ति विवाद में युवक की मौत

mp news: सिंगरौली के बैढ़न में संपत्ति विवाद ने...

MP News: इनाम घोषित, जांच तेज—सिंगरौली बैंक लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

MP News: सिंगरौली के बहुचर्चित बैंक लूटकांड में फरार...

mp news: शिक्षा बनी ‘बिजनेस’, किताब-ड्रेस में कमीशन और फीस से अभिभावक बेहाल

mp news: Singrauli: सिंगरौली जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर...

Related Articles

Popular Categories