Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal CM Dr. Mohan Yadav : सीएम डॉ. मोहन यादव का आज व्यस्त...

CM Dr. Mohan Yadav : सीएम डॉ. मोहन यादव का आज व्यस्त कार्यक्रम, उज्जैन-इंदौर में गीता महोत्सव में होंगे शामिल

CM Dr. Mohan Yadav
CM Dr. Mohan Yadav

CM Dr. Mohan Yadav : भोपाल : मध्यप्रदेश में आज से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरुआत हो रही है और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। जानकारी के अनुसार सीएम सुबह 8:50 बजे उज्जैन के दशहरा मैदान में आयोजित गीता महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वे सुबह 9:30 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना हुए और करीब 10:30 बजे राजधानी पहुंचेंगे।

CM Dr. Mohan Yadav : सुबह 11 बजे से वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे विधानसभा परिसर में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके बाद 2 बजे भोपाल के रवींद्र भवन में फिर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में हिस्सा लेंगे। दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री पुनः विधानसभा पहुंचेंगे।

CM Dr. Mohan Yadav : शाम 5:20 बजे सीएम मोहन यादव भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर पहुंचकर वे शाम 6 बजे राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में चल रहे गीता महोत्सव में सहभागिता करेंगे। राज्य में आज से शुरू हुए इस तीन दिवसीय गीता महोत्सव को लेकर प्रदेशभर में आस्था और उत्साह का माहौल है।

CM Dr. Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम…

सुबह 8:50 बजे उज्जैन के दशहरा मैदान में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागिता…

सुबह 9:30 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए होंगे रवाना…

सुबह 10:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे सीएम…

सुबह 10:55 बजे विधानसभा आगमन होगा…

सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही में भागीदारी…

दोपहर 1 बजे विधानसभा परिसर में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे…

दोपहर 2 बजे रवींद्र भवन में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागिता…

दोपहर 3:10 बजे विधानसभा पहुंचेंगे सीएम…

शाम 5:20 बजे भोपाल से इंदौर रवाना…

शाम 6 बजे राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागिता.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here