Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Kondagaon police’s activism : स्कूल से गुम हुईं दो नाबालिग छात्राएं 24...

Kondagaon police’s activism : स्कूल से गुम हुईं दो नाबालिग छात्राएं 24 घंटे में कांकेर में मिलीं

Kondagaon police’s activism : रामकुमार भारद्वाज/केशकाल (कोंडागांव)। कोंडागांव पुलिस ने एक बार फिर सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव से गुम हुईं दो नाबालिग स्कूली छात्राओं को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चियों को कांकेर में सुरक्षित पाया गया है और जल्द ही उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

Kondagaon police’s activism : मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपुर का है, जहाँ शनिवार सुबह कक्षा सातवीं की दो छात्राएं स्कूल जाने के बाद वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों ने चिंतित होकर तत्काल विश्रामपुरी पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत अपराध पंजीबद्ध कर छानबीन शुरू कर दी थी।

Kondagaon police’s activism : मामले की गंभीरता को देखते हुए, कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की गई। बच्चियों की पतासाजी के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गईं, जिनका नेतृत्व विश्रामपुरी टीआई विनोद नेताम, केशकाल टीआई ज्ञानेंद्र सिंह चौहान और सायबर सेल प्रभारी सौरभ उपाध्याय कर रहे थे।

Kondagaon police’s activism : एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि तीनों टीमें पिछले 24 घंटे से केशकाल, नारायणपुर, कांकेर, रायपुर और ओडिशा की ओर लगातार छानबीन कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने आसपास के दुकानदारों, होटल, बस कंडक्टरों से पूछताछ की और दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

कड़ी मशक्कत के बाद बच्चियों का लोकेशन कांकेर में होना पता चला। तुरंत कांकेर पहुंची टीम ने पुष्टि की कि दोनों बच्चियां सुरक्षित हैं और उन्हें बाल सम्प्रेक्षण गृह में रखा गया है।

Kondagaon police’s activism : सीडब्ल्यूडीसी (CWD) के अधिकारियों द्वारा बच्चियों की काउंसलिंग की जाएगी। संभावना है कि सोमवार को सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों बच्चियों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इधर, बच्चों के सकुशल मिलने पर घरवालों ने त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए कोंडागांव पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share The News
Previous articleGang war wedding ceremony : लुधियाना शादी समारोह में 50 से ज़्यादा राउंड फायरिंग, महिला समेत दो की मौत
Next articleBloody conflict in Tikamgarh : जमीनी विवाद में 3 सगे भाइयों की नृशंस हत्या; एक महिला सहित 4 गंभीर घायल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here