HomeMadhya PradeshGwaliorsecond marriage case : निकाह से पहले हंगामा : पहली पत्नी के...

second marriage case : निकाह से पहले हंगामा : पहली पत्नी के आने पर दूल्हा मंडप से फरार, फोन पर दिया था ‘तलाक’!

Date:

Related stories

second marriage case : ग्वालियर। ग्वालियर के बहोड़ापुर स्थित मयूर गार्डन मैरिज हॉल में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दूसरी शादी करने आए दूल्हे जीशान मिर्जा की पहली पत्नी ने निकाह के मंडप में पहुँचकर जमकर हंगामा किया। पहली पत्नी के मंच पर चढ़ते ही दूल्हा जीशान मिर्जा मंडप छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मंडप में पत्नी को देख भागा दूल्हा
बताया गया कि दूल्हा जीशान मिर्जा (निवासी इस्लामपुर) अपनी पहली पत्नी नेहा खान (निवासी कंपू ईदगाह) को फोन पर ‘तलाक’ लिखकर दूसरी शादी कर रहा था। नेहा को पड़ोसियों से जब पति की दूसरी शादी की सूचना मिली, तो वह सीधे मयूर गार्डन पहुँची। नेहा ने मंच पर चढ़कर पति को पकड़ने की कोशिश की और विरोध दर्ज कराया।

second marriage case :
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले ही जीशान मिर्जा मंडप छोड़कर भाग निकला। रात करीब 1 बजे तक मैरिज गार्डन में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसके बाद दूसरी लड़की का परिवार भी कार्यक्रम छोड़कर चला गया।

दहेज प्रताड़ना और ‘तीन तलाक’ का दावा
पीड़िता नेहा खान ने बहोड़ापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नेहा के अनुसार, उसका निकाह 17 दिसंबर 2023 को जीशान से हुआ था। शादी के एक महीने बाद ही पति जीशान ने उसके साथ मारपीट करना और दहेज में एक लाख रुपए की मांग करना शुरू कर दिया था। पिता का निधन हो चुका होने के कारण ससुराल पक्ष ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और लगातार प्रताड़ित किया।

नेहा ने बताया कि प्रताड़ना के बाद उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद जीशान ने उसे कागज़ भेजकर ‘तीन तलाक’ लिखकर तलाक देने का दावा किया, जबकि नेहा का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के अनुसार तलाक अभी मान्य नहीं है और यह मामला कोर्ट में लंबित है।

एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पहुँची पुलिस
नेहा ने बताया कि शनिवार को दूसरी शादी की सूचना मिलने के बाद वह पहले बहोड़ापुर थाने पहुँची, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुँची, जहाँ एसएसपी धर्मवीर सिंह ने तत्काल थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नेहा मयूर गार्डन पहुँची और हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने नेहा की शिकायत पर मामले की जाँच शुरू कर दी है और फरार दूल्हे जीशान की तलाश की जा रही है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here