Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh DRG constable Muchaki Durga : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर IED...

DRG constable Muchaki Durga : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर IED विस्फोट में घायल DRG आरक्षक मुचाकी दुर्गा से की मुलाकात

0
186

DRG constable Muchaki Durga : रायपुर। गोगुंडा पहाड़ी क्षेत्र में हुए आईईडी (IED) विस्फोट की घटना में घायल हुईं डीआरजी (DRG) की आरक्षक मुचाकी दुर्गा को देखने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज अस्पताल पहुंचे।

DRG constable Muchaki Durga :
उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती आरक्षक मुचाकी दुर्गा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से आरक्षक के इलाज के संबंध में विस्तृत चर्चा की और यह सुनिश्चित करने को कहा कि उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा मिले।

DRG constable Muchaki Durga : बता दे कि सर्चिग के दौरान महिला आरक्षक मुचाकि दुर्गा का पैर उस आईईडी पर आ गया और ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण दुर्गा के दाए पैर और हाथ में चोंट आई, उसके बाद घायल महिला जवान को 10 किमी. दूर मुलेर कैंप लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया और बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा गया। उपमुख्यमंत्री ने आरक्षक की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here