Joint Collector Rahul Chauhan : जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, शादी के अगले ही दिन दहेज कम मिलने की बात कहकर उन्हें गालियां दी गईं और मारपीट की

Sanjay Sahu
Joint Collector Rahul Chauhan

Joint Collector Rahul Chauhan : इंदौर : इंदौर की महिला।थाना पुलिस ने मंदसौर के जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। चौहान की पत्नी निर्मला चौहान ने शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने और पति की ऊंची पदस्थापना के कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था। अब महिला थाना पुलिस ने एसडीएम चौहान के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं सहित बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

 

Joint Collector Rahul Chauhan : पीड़िता निर्मला ने बताया कि उनकी शादी 16 दिसंबर 2018 को हुई थी, तब राहुल चौहान ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर थे। शादी के अगले ही दिन दहेज कम मिलने की बात कहकर उन्हें गालियां दी गईं और मारपीट शुरू हो गई थी। पीड़िता के मुताबिक उनकी मां ने जमीन रजिस्ट्री के लिए 50 हजार रुपए ससुर को भी दिए, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका। निर्मला ने आरोप लगाया कि पति ने योजनाबद्ध तरीके से उनका अबॉर्शन करवाया और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। जून 2019 में UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली ले जाने के बाद भी मारपीट जारी रही।

 

Joint Collector Rahul Chauhan : आखिरकार पति ने 31 जुलाई 2019 को उन्हें मायके छोड़ते हुए तलाक देने की धमकी दी। इस पूरे मामले में दिल दहला देने वाली घटना 21 सितंबर 2019 की सामने आई, जब पति ने मोबाइल तोड़ते हुए यह कहकर उन्हें पीटा कि दहेज में लाखों रुपए नहीं मिले जिसके बाद निर्मला के हाथ में गंभीर चोट आने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मजबूर होकर उन्होंने खरगोन थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कई बार परामर्श केंद्र में प्रयासों के बाद भी पति राजी नहीं हुआ। इस मामले में इंदौर की महिला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि इस हाई-प्रोफाइल केस ने प्रशासनिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *