Drugs factory busted : खेत में चल रही MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹30 करोड़ से अधिक की एमडी और केमिकल जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Drugs factory busted : नीमच। मध्य प्रदेश में ‘नशे पर प्रहार’ अभियान के तहत नारकोटिक्स विंग ने नीमच जिले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेथिलिनडाइऑक्सीमेथेम्फेटामाइन) बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। नारकोटिक्स विंग ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 30 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के ड्रग्स और केमिकल जब्त किए हैं।

डीआईजी नारकोटिक्स विंग, इंदौर, महेश चंद्र जैन ने बताया कि पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के सतत दिशा-निर्देशों और अति. पुलिस महानिदेशक के.पी. वेंकाटेश्वर राव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

खेत पर बने मकान पर दी दबिश
नारकोटिक्स विंग को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर ग्राम लसूड़िया, हस्तमुरार, थाना रामपुरा, जिला नीमच में खेत पर बने एक मकान पर दबिश दी गई।

Drugs factory busted :
मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें (1) निरंजन पिता भीमा बंजारा (32), निवासी खेड़ी दायमा, मनासा, (2) अर्जुन पिता शंकर लाल बंजारा (30), निवासी लसूड़िया इस्तमुरार, और (3) रमेश पिता शंकर लाल (27), निवासी लसूड़िया इस्तमुरार शामिल हैं।

जब्त सामग्री:

  • अवैध मादक पदार्थ एमडी: 02 किलो 700 ग्राम ठोस अवस्था में।
  • एमडी ड्रग्स: 16 किलो लिक्विड अवस्था में।
  • एमडी बनाने के केमिकल और अन्य सामग्री: करीब 70 किलो से अधिक।
  • तीन मोटर साइकिल और तीन मोबाइल फोन।

₹30 करोड़ से अधिक है अंतर्राष्ट्रीय कीमत
जब्त किए गए मादक पदार्थ एमडी और उसे बनाने की सामग्री की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने प्रकरण विवेचना में ले लिया है और गिरफ्तार आरोपियों से एमडी के अवैध कारोबार में संलिप्त संपूर्ण नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में नारकोटिक्स विंग के निरीक्षक राकेश चौधरी, भारतसिंह चावड़ा, हरीश सोलंकी, तेजेन्द्र सिंह सेंगर, मलय महंत तथा नारकोटिक्स इंदौर और नीमच टीम का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, नीमच अंकित जायसवाल एवं जिला पुलिस बल नीमच का भी सहयोग मिला।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories