Sanjay Gandhi Memorial Hospital : संजय गांधी अस्पताल मुख्य द्वार पर अतिक्रमण से बाधित रास्ता, अधीक्षक ने दी समयसीमा

VIKASH KHALKHO

Sanjay Gandhi Memorial Hospital : रीवा। रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के मुख्य द्वार पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएँ चरमरा गई हैं। अतिक्रमण के चलते अस्पताल में आने और जाने वाली एंबुलेंस और अन्य वाहनों का आवागमन बुरी तरह बाधित हो रहा है। इसके साथ ही, सुपर स्पेशलिटी से लेकर अस्पताल चौराहे तक भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।

बताया गया है कि पूर्व में भी निगम प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने कई बार इन अतिक्रमणकारियों को मुख्य द्वार से हटाया है, लेकिन आदत से मजबूर अतिक्रमणकारी हर बार कार्रवाई को अनदेखा करते हुए दोबारा कब्जा कर लेते हैं।

Sanjay Gandhi Memorial Hospital :
इस संबंध में जानकारी देते हुए संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने अतिक्रमण की समस्या को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी निगम प्रशासन इन पर कड़ी कार्रवाई कर चुका है, लेकिन ये बार-बार परिसर के मुख्य द्वारों पर कब्जा कर रहे हैं।

डॉ. मिश्रा ने आश्वासन दिया कि समस्या को तत्काल सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा, “अभी निगम प्रशासन से फोन पर बात कर अतिक्रमणकारियों से प्रवेश द्वार को मुक्त कराता हूँ। शाम तक अस्पताल परिसर के सभी प्रवेश द्वार अतिक्रमणकारियों से मुक्त हो जाएंगे।”

अस्पताल प्रबंधन की इस पहल से उम्मीद है कि मरीजों और स्टाफ को आवागमन में हो रही असुविधा जल्द दूर होगी और अस्पताल परिसर की व्यवस्था सामान्य हो सकेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *