media association : सुनील शर्मा/ सीहोर। मध्य प्रदेश मीडिया संघ में संगठन विस्तार और मजबूती की कवायद के तहत वरिष्ठ पत्रकार विमल राय को एक बार फिर सीहोर जिले की कमान सौंपी गई है। मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे ने आज सीहोर पहुंचकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से विमल राय को पुनः सीहोर जिलाध्यक्ष घोषित किया।
media association : प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे ने इस अवसर पर कहा कि “पत्रकार विमल राय हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में संगठन को नई दिशा देने और मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह आगे भी इसी समर्पण के साथ संगठन को ऊँचाइयों तक लेकर जाएंगे।”
नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष विमल राय ने अपनी नियुक्ति पर विनम्रता व्यक्त करते हुए सभी पत्रकार साथियों का आभार माना। उन्होंने कहा कि वे सदैव पत्रकारों के हितों और संगठन की प्रगति के लिए तत्पर रहेंगे।
विमल राय की पुनर्नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस बैठक में सीहोर जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और उन्होंने नए जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
रिपोर्ट:











