Tuesday, October 6, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Raisen encounter पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज : “दरिंदों को बख्शा नहीं जाएगा,”...

Raisen encounter पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज : “दरिंदों को बख्शा नहीं जाएगा,” मंत्री सारंग बोले; विधायक शर्मा ने की फांसी की मांग

Raisen encounter : भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान के पुलिस एनकाउंटर पर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए सख्त संदेश दिया है। वहीं, मंत्री सारंग ने कांग्रेस और टीएमसी पर भी तीखे हमले किए।

रायसेन एनकाउंटर पर कड़ा रुख
दुष्कर्म के आरोपी सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि “दरिंदा कहीं भी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा।” उन्होंने बताया कि आरोपी ने भागने की कोशिश की, इसलिए पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया है। सारंग ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “ऐसे दरिंदों को बख्शा नहीं जाएगा। यह सुनिश्चित है कि ऐसी हरकतें करने वाले मध्य प्रदेश में नहीं रहेंगे। कानून सख़्त कार्रवाई करेगा और ऐसी नजीर पेश होगी कि कोई इस तरह की हिमाकत नहीं कर पाएगा।”

इसी मुद्दे पर, विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कठोर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि अपराधी जमीन में छुपा हो या आसमान में हो, उसे ढूंढ लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि दरिंदे सलमान ने बेटी के साथ जो दुराचार किया है, उसे फाँसी मिलनी चाहिए। विधायक शर्मा ने न्यायालय से फाँसी की माँग करते हुए कहा, “हिंदू समाज में इस घटना के बाद गुस्सा है। इस तरह के अपराधियों को सार्वजनिक कुचलने की जरूरत है, जिससे ऐसा अपराध करने से पहले कोई सौ बार सोचे।”Madhya Pradesh Crime News, Raisen Crime News: Tyre Puncture, Daring Escape,  Encounter: How Rape Accused Was Caught

कांग्रेस की हार और गुटबाजी पर तंज
मंत्री विश्वास सारंग ने बिहार चुनाव में हुई हार की समीक्षा बैठक में कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित तौर पर एक-दूसरे को गोली मारने की धमकी देने पर तंज कसा। सारंग ने आरोप लगाया कि जब बिहार चुनाव चल रहे थे, तब “राहुल गांधी मध्य प्रदेश में जंगल में घूम रहे थे, जंगली जानवरों से वोट मांगने आए थे।”

उन्होंने कहा कि “किसी पार्टी का सर्वोच्च नेता ही चुनाव को सीरियसली नहीं लेता तो समीक्षा किस बात की।” सारंग ने दावा किया कि कांग्रेस की हार की सही समीक्षा होगी तो उसका कारण राहुल गांधी होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कारण ही कांग्रेस लगातार हार रही है और अब यह पार्टी “गॉन केस” हो चुकी है, जो पूरी तरह गुट और गिरोह में बंटी हुई है।

Raisen encounter
TMC और घुसपैठियों के संरक्षण पर हमला
SIR और NRC पर टीएमसी नेता फिरहाद हकीम के विवादास्पद ‘पाँव तोड़ने’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सारंग ने टीएमसी और कांग्रेस दोनों को घेरा।

उन्होंने आरोप लगाया, “ये सब घुसपैठियों को संरक्षण देने वाले लोग हैं। ये घुसपैठियों के माध्यम से इस देश के आमजन नागरिकों के हकों को मारने वाले लोग हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और टीएमसी के नेता इस देश की एकता और अखंडता को तार-तार करना चाहते हैं, लेकिन “घुसपैठियों को कहीं जगह नहीं मिलेगी इस देश में।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here