Tuesday, October 6, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Crime : द्वारकापुरी अपहरण कांड: इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो...

Indore Crime : द्वारकापुरी अपहरण कांड: इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार — फिरौती और पुरानी रंजिश में रची थी साजिश

Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात करीब 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर नारायण उर्फ नारू और भूपेंद्र को पकड़ा।

Indore Crime : एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपीगण ने अमित जोशी नामक युवक को कार में बैठाकर जाम गेट क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की थी। आरोपियों में नारायण, भूपेंद्र, कृष्णकांत, अजय उर्फ अज्जू और कार चालक शामिल थे। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उससे फिरौती की मांग भी की। घटना के बाद वे युवक को एक मंदिर के पास लेकर आए, जहां मौका पाकर अमित वहां से भाग निकला और थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

Indore Crime : शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। बीती रात गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पुराने विवाद में समझौते और पैसों की मांग को लेकर यह वारदात की गई थी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की, जिससे उनके हाथ-पैर में चोट आई है। पुलिस अब आरोपियों का रिमांड लेकर आगे पूछताछ करेगी। वहीं कार चालक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here