Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh आज DGP-IGP Conference का पहला दिन, गृह मंत्री शाह होंगे मौजूद, बनेगा...

आज DGP-IGP Conference का पहला दिन, गृह मंत्री शाह होंगे मौजूद, बनेगा ‘सुरक्षित भारत’ का नया रोडमैप

Amit Shah
Amit Shah

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित DGP-IGP कॉन्फ्रेंस का आगाज़ हो गया है। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार देर रात रायपुर पहुंचे, जहाँ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में होने वाली यह कॉन्फ्रेंस दो दिनों तक चलेगी, जिसमें देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख और केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

PM मोदी के आगमन की तैयारियां पूरी
सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 नवंबर को रायपुर पहुंचकर इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। PM मोदी हर वर्ष होने वाली इस ऑल इंडिया DGP/IG कॉन्फ्रेंस को बेहद अहम मानते हैं और इस बार की बैठक में भी सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है।

Read More : PM Modi in Raipur : नवा रायपुर में जुटे देशभर के DGP-IG, आज रात में आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, CM विष्णु देव साय करेंगे स्वागत

NSA अजीत डोभाल और शीर्ष अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के DGP, कई DIG, SP रैंक के चयनित अधिकारी और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। कुल मिलाकर करीब 600 VIP और वरिष्ठ अधिकारी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

‘सुरक्षित भारत’ का खाका तैयार होगाकॉन्फ्रेंस में देश की पुलिसिंग से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों और उनके समाधान पर व्यापक मंथन किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से इन मुद्दों पर चर्चा होगी:
– वामपंथी उग्रवाद से निपटने की रणनीतियाँ
– आतंकवाद निरोधक उपाय
– आपदा प्रबंधन
– महिलाओं की सुरक्षा
– फोरेंसिक विज्ञान का उपयोग
– पुलिसिंग में AI और आधुनिक तकनीक का विस्तार

इस दौरान देश में ‘सुरक्षित भारत’ बनाने की दिशा में नया नीति-रोडमैप भी तैयार होने की उम्मीद है।

Read More : आज से PM मोदी-गृहमंत्री शाह रायपुर में, शुरू हुआ 60वां DGP-IG सम्मेलन, तीन दिन तक हाई अलर्ट

स्वास्थ्य व्यवस्था रहेगी चौकस
PM और केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत तैयारी कर ली है। दर्जनभर से अधिक डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी, साथ ही एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है। 100 सदस्यों की मेडिकल टीम को रोटेशन पर जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र के डॉक्टर शामिल हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here