Sunday, August 16, 2026
Home Business Gold-Silver Price : सोना 224 रुपए सस्ता, चांदी 2,758 रुपए महंगी, जानें...

Gold-Silver Price : सोना 224 रुपए सस्ता, चांदी 2,758 रुपए महंगी, जानें कैरेट के हिसाब से कितनी है कीमत

0
123
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price

नई दिल्ली : सोने-चांदी के बाजार में आज यानी 27 नवंबर 2025 को कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 224 रुपए घटकर 1,25,857 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी 2,758 रुपए बढ़कर 1,61,783 रुपए प्रति किलो हो गई है।

Read More : Gold Silver Price Today : शादी सीजन से पहले सोना हुआ सस्ता, लगातार चौथे दिन गिरावट, जानें रायपुर-भोपाल में आज का रेट…

सोना और चांदी के हालिया रिकॉर्ड

  • 17 अक्टूबर 2025 को सोने ने अपना ऑल टाइम हाई 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम बनाया था।
  • 14 अक्टूबर 2025 को चांदी का ऑल टाइम हाई 1,78,100 रुपए प्रति किलो रहा।

31 दिसंबर 2024 की तुलना में सोने की कीमत इस साल 49,695 रुपए और चांदी की कीमत 75,766 रुपए बढ़ चुकी है।

अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के रेट अलग क्यों
IBJA की कीमतों में 3% GST, ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज और मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर देखा जा सकता है। बैंकों जैसे PNB भी गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का आधार लेते हैं।

Gold Silver : Gold Silver Price Update : फेड की दर कटौती के बाद सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल, जानें ताजा भाव…..

सोना खरीदते समय ये रखें ध्यान

  • सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है जैसे AZ4524 और यह कैरेट की पुष्टि करता है।
  • कीमत हमेशा क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और रेट दिन में कई सोर्सेज (IBJA वेबसाइट आदि) से चेक करना जरूरी है। 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here