Gwalior News : ग्वालियर/ भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। बरागांव में हथियार बंद बदमाशों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बेरहमी से पीटने के साथ ही बदमाश फायरिंग भी करते रहे। जिससे दहशत फैल गई। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की है। वारदात के दौरान आसपास के लोग मौजूद थे जिन्होंने फायरिंग के दौरान अपनी छुपाकर जान बचाई। घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं पुलिस ने हमलावरों के।खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Gwalior News : दअरसल मुरैना-ग्वालियर सीमा पर बसे पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरागांव निवासी अजीम हुसैन श्याम के समय वह अपने घर के पास बैठे हुए थे। तभी सुलेमान, सैवाक खान, नायब हुसैन उर्फ टिंकल और रहबर उर्फ छोटू 12 बोर की बंदूक लेकर अपने अन्य साथियों के साथ आया। जिसके बाद सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बदमाशों ने लाठी डंडों से अजीम की मारपीट शुरू कर दी।
Gwalior News : इसी बीच युवक का चाचा हामिद हुसैन उसे बचाने आया तो बदमाशों ने उसे भी सड़क पर पटक कर बेरहमी से पीटा। इसके बाद हमलावर 12 बोर की बंदूक से फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और शिकायत की और घटना का CCTV फुटेज पुलिस को दिया। विवाद की वजह बरागांव में अजीम हुसैन के घर के पास ही शासकीय जमीन है।
Gwalior News : जिस पर सुलेमान, सैवाक, नायक हुसैन व छोटू उर्फ रहबर कब्जा करना चाहते हैं लेकिन अजीम व उसका परिवार इसका विरोध कर रहा है। यही बात उनको खटक रही है। जिस पर सभी आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए अजीम और उसके चाचा पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद चार हमलावरों पर मामला दर्ज किया है।









