MP News : भोपाल में नए साल से पहले पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई, 1200 पेटी अवैध शराब बरामद! अब तक का सबसे बड़ा पुलिस ऑपरेशन

Rahul Goshwami
Illicit Liquor

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नए साल से पहले पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। राजधानी के खजुरी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की अवैध शराब पकड़ी गई। यह कार्रवाई साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस ऑपरेशन मानी जा रही है।

रात करीब 3:30 बजे, पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ट्रक ड्राइवर ने तेज रफ्तार से वाहन भगाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन पहले से की गई नाकाबंदी के चलते पुलिस ने कुछ ही दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

Read More : MP News : रीवा में SP शैलेन्द्र सिंह उतरे मैदान में, टटोली सुरक्षा की नब्ज़

बारह सौ पेटी अवैध शराब बरामद, प्लास्टिक दाना बताकर ले जाया जा रहा था माल
जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें से 1200 पेटी अवैध शराब मिली। ट्रक में प्लास्टिक दाना भरा होने का उल्लेख किया गया था, ताकि जांच से बचा जा सके। लेकिन पुलिस की सतर्कता ने तस्करी की इस बड़ी खेप को पकड़ लिया।

थाना प्रभारी के अनुसार, यह पूरा माल भोपाल से गुजरात भेजा जा रहा था, जहाँ शराबबंदी लागू है। इस वजह से वहां अवैध शराब की तस्करी बड़े स्तर पर होती है।

फर्जी दस्तावेजों से हो रहा था परिवहन, ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस द्वारा पूछताछ में यह भी सामने आया कि ड्राइवर के पास मौजूद कागज़ात फर्जी थे। ट्रक का असली रूट और असली मालिक कौन है, इसकी जांच भी पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुँचा जा सके।

Read More : CG NEWS : अस्पताल में चमत्कार: दिल में धँसी गोली निकालकर डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान

आबकारी विभाग को सूचना, आगे की जांच जारी
अवैध शराब की इतनी बड़ी खेप पकड़ने के बाद खजुरी पुलिस ने तुरंत आबकारी विभाग को सूचना दे दी है। आगे की कार्रवाई अब आबकारी विभाग द्वारा की जाएगी। पुलिस का मानना है कि यह एक बड़े तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकता है।

नए साल के करीब आते ही शराब की मांग बढ़ने के कारण तस्करों की गतिविधियाँ तेज़ हो जाती हैं। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई न केवल बड़ी सफलता है, बल्कि आने वाले दिनों में संभावित अपराधों पर भी रोक लगाने में मदद करेगी।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *