Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh CRIME NEWS : भांग नहीं बिकी तो बन गया चरस का तस्कर:...

CRIME NEWS : भांग नहीं बिकी तो बन गया चरस का तस्कर: बड़वानी के तस्कर इंदौर में गिरफ्तार

CRIME NEWS : इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी एक कार के माध्यम से चरस की तस्करी कर रहे थे। दोनों आरोपी खुद भी नशे के आदी हैं और नशा बेचने का काम करते थे।

CRIME NEWS : एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मीबाई नगर इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर एक संदिग्ध कार से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए कार नंबर की एक गाड़ी को रोका और तलाशी ली।

CRIME NEWS : तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 1 किलो से अधिक चरस बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल रईस (निवासी बड़वानी) और मोहम्मद बाबर (निवासी मल्हार पलटन)** के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे जल्द पैसा कमाने के लालच में यह काम कर रहे थे।बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।क्राइम ब्रांच की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here