CG News : कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़, तिलईरवार, महाराजपुर, कोहका का किया औचक निरीक्षण

CG News : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़, तिलईरवार, महाराजपुर, कोहका का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने धान उपार्जन केन्द्रों में संधारित पंजी, प्रतिदिन की धान खरीदी का अवलोकन किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान तौलाई, पेयजल, छांव, बैठक व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, स्टेकिंग एवं अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया।

CG News : उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने किसानों से धान उपार्जन केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आद्र्रतामापी यंत्र के माध्यम से धान में नमी की जांच करते हुए गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी करने के लिए कहा। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में धान के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories