दिल्ली में फिर बढ़ने लगा कोरोना : एक हफ्ते में 99 नए मरीज, एक्टिव केस हुए 104…

दिल्ली। दिल्ली में फिर बढ़ने लगा कोरोना : राजधानी में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते एक सप्ताह में 99 नए मामले सामने आए हैं, जिससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 104 हो गई है। 19 मई तक दिल्ली में सिर्फ 24 एक्टिव केस थे, लेकिन एक सप्ताह के भीतर यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है।

दिल्ली में फिर बढ़ने लगा कोरोना : हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान 19 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अधिकांश मरीजों में हल्के लक्षण हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में ही रखा गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, बदलते मौसम, लापरवाही और कम जांच दर के कारण संक्रमण दोबारा फैल सकता है। राजधानी में अभी मास्क की अनिवार्यता नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है।

फिलहाल दिल्ली में अस्पताल में भर्ती होने वाले मामलों की संख्या बेहद कम है, लेकिन हेल्थ सिस्टम को अलर्ट पर रखा गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories