Cow smuggling : सीहोर। जिले के श्यामपुर क्षेत्र में आज गौ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राजस्थान के झालावाड़ से आ रहा गाय से भरा एक ट्रक हिंदूवादी संगठनों द्वारा पकड़ा गया। यह ट्रक दोराहा थाना क्षेत्र में रोका गया था, जिसके बाद संगठन के सदस्यों ने वाहन को सीधे थाने में पहुंचाया।
ट्रक में मिलीं दो नंबर प्लेट
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तस्करी के इरादे से ले जाए जा रहे इस ट्रक में अवैध रूप से दो नंबर प्लेट भी पाई गई हैं, जो पुलिस के लिए जांच का एक अहम विषय है।
-
जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गायों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां ले जाने की योजना थी।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और गौवंश अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी।













