पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा रातों-रात हटाई गई, बिना अनुमति की कार्रवाई से बवाल….

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर गौरेला में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शहर के प्रमुख ज्योतिपुर चौक पर लगी अजीत जोगी की मूर्ति को बीती रात गुपचुप तरीके से हटा दिया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों और जोगी समर्थकों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस मूर्ति को हटाए जाने की जानकारी न तो नगर पालिका के मुख्य अधिकारी को थी और न ही संबंधित ठेकेदार को, जो कि इस क्षेत्र के रखरखाव से जुड़े हैं। इससे साफ है कि प्रतिमा हटाने की प्रक्रिया बिना आधिकारिक अनुमति के अंजाम दी गई, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

स्थानीय नागरिकों ने इस घटना को पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान बताते हुए प्रशासन से तत्काल स्पष्टीकरण और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कई सामाजिक संगठनों और जोगी समर्थकों ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। प्रतिमा को कब और क्यों हटाया गया — यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG News: 1000 करोड़ के कथित फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन! रायपुर के महेंद्र गोयनका गिरफ्तार

Mahendra Goenka Arrest:महेंद्र गोयनका गिरफ्तारी मामला में कोलकाता पुलिस...

Related Articles

Popular Categories