CG NEWS: घर-घर सोलर, हर घर सोलर — मॉकडी की अनोखी कामयाबी! कोंडागांव जिला बना हरी ऊर्जा का नया केंद्र*

0
87
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रोशन सेन/ माकड़ी – देश में नवीकरणीय ऊर्जा को गति देने के लिए लागू पीएम सूर्य घर योजना अब ज़मीन पर तेज़ी से चमक रही है, और इसकी सबसे प्रेरक कहानियों में से एक सामने आई है कोंडागांव जिले के वितरण केंद्र मॉकडी से।
100 पीएम सूर्य घर—सफलता का शतक!

CG NEWS: डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर मॉकडी ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 100 पीएम सूर्य घर को सफलतापूर्वक ग्रिड से सिंक्रोनाइज कर दिया है। यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है।
मॉकडी ग्राम बना सोलर क्रांति का मॉडल गांव

CG NEWS: सबसे खास बात—इन 100 पीएम सूर्य घरों में से 50 से अधिक इंस्टॉलेशन सिर्फ ग्राम मॉकडी में ही किए गए हैं।
ग्राम मॉकडी आज “सोलर विलेज मॉडल” के रूप में उभर रहा है, जहां अधिकांश घर अब अपनी बिजली सूरज की रोशनी से खुद पैदा कर रहे हैं।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

इस सफलता से—

उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ कम

गांव में बढ़ी ऊर्जा सुरक्षा

पर्यावरण संरक्षण को मजबूत समर्थन

क्षेत्र में जागरूकता और सहभागिता में अभूतपूर्व वृद्धि

CG NEWS: प्रदेश से राष्ट्र तक—नई दिशा, नई प्रेरणा

CG NEWS: कोंडागांव का यह मॉडल अब देशव्यापी स्तर पर एक शानदार सफलता की कहानी बन गया है। मॉकडी की उपलब्धि यह साबित करती है कि जब योजना, तकनीक और जनसहयोग मिलते हैं, तो ऊर्जा क्रांति घर-घर पहुंचना निश्चित है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here