Sehore News : कृषि महाविद्यालय में दीक्षारंभ एसपी ने छात्रों को दिया सुरक्षा का मंत्र

0
71
Sehore News
Sehore News

Sehore News : सुनील शर्मा/सीहोर : सीहोर के आर.ए.के. कृषि महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए ‘दीक्षारंभ समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने छात्रों को जीवन के महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाए।
एसपी ने 108 नए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे और मोबाइल की अत्यधिक लत से दूर रहने की सलाह दी।

 

Sehore News : उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव और किसी भी अज्ञात लिंक या ओटीपी को साझा न करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ और ‘अभिमन्यु अभियान’ की जानकारी देते हुए छात्रों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

Sehore News : सड़क सुरक्षा पर बात करते हुए उन्होंने यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। अंत में, एसपी ने सभी को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कॉलेज के डीन और प्रोफेसर भी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here