Jabalpur News : देवी-देवताओं का अपमान करने वाली किताबों पर FIR, सम्मेलन में मचा बवाल….

Parivesh
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। शहर के मानस भवन में रविवार को आयोजित एससी-एसटी-ओबीसी सम्मेलन के दौरान धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला मामला सामने आया है। मदन महल थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाली आपत्तिजनक पुस्तकें बेचने को लेकर FIR दर्ज की है।

Jabalpur News : सम्मेलन में लगाए गए स्टॉल पर प्रदीप कुशवाहा नाम का युवक भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों वाली किताबें बेच रहा था। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर इन पुस्तकों पर कड़ी आपत्ति जताई। आरोप है कि किताबों में हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री प्रकाशित की गई थी।

READ MORE : Hidma poster : हिडमा का पोस्टर-दिल्ली में प्रदूषण प्रदर्शन के दौरान हंगामा, 22 गिरफ्तार — जाने पूरी कहानी

विवाद बढ़ने पर आयोजन स्थल पर हंगामा और हाथापाई की स्थिति बन गई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और सम्मेलन आयोजकों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

मदन महल थाना पुलिस ने प्रदीप कुशवाहा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और विवादित सामग्री बेचने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का बयान
एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने बताया कि धार्मिक पुस्तकों में आपत्तिजनक शब्दों की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की जांच जारी है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी सुमित ठाकुर ने इसे हिंदू आस्था पर सीधा हमला बताया और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि ऐसी किताबें कहां से छपीं और किस नेटवर्क के जरिए सप्लाई की जा रही थीं। मामला शहर में बड़ा सांप्रदायिक तनाव भड़काने से पहले ही नियंत्रण में ले लिया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *