Rewa Crime : सड़क पर हैवानियत : स्कॉर्पियो में आई खरोंच तो 8-10 गुंडों ने परिवार को पीटा, मां-बेटी को भी लात-घूसों से मारा…

Parivesh
Rewa Crime

 Rewa Crime : रीवा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्टैचू चौराहे पर रविवार देर शाम गुंडागर्दी का ऐसा नजारा देखने मिला, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। नरसिंहपुर से शादी समारोह में शामिल होने आए एक परिवार पर बीच सड़क 8 से 10 अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामूली विवाद की जड़ सिर्फ इतनी थी कि ऑटो से टकराकर स्कॉर्पियो में हल्की खरोच आ गई — और इसी बात पर बदमाशों ने पूरे परिवार को घेर लिया।

 Rewa Crime : आरोप है कि बदमाशों ने पिता के साथ-साथ मां और बेटी को भी नहीं छोड़ा। सड़क पर ही लात-घूसों से पीटते रहे जबकि आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। पीड़ित प्रदीप शर्मा के मुताबिक, हमला इतनी तेजी से हुआ कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

READ MORE : Rewa Crime News : शर्मनाक वारदात : हवस पूरी न होने पर शैतान ने युवती को लहूलुहान करके छोड़ा…..

वारदात के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुँचा और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पीड़ित प्रदीप शर्मा की बाइट:
हम शादी में आए थे… अचानक 8–10 लोग आए और बिना बात सुने मारपीट शुरू कर दी… मेरी बेटी और पत्नी तक को नहीं छोड़ा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *