Saturday, September 19, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa Crime News : शर्मनाक वारदात : हवस पूरी न होने पर...

Rewa Crime News : शर्मनाक वारदात : हवस पूरी न होने पर शैतान ने युवती को लहूलुहान करके छोड़ा…..

Rewa Crime News
Rewa Crime News

Rewa Crime News : रीवा। सेमरिया थाना क्षेत्र में एक युवती पर हुए जानलेवा हमले ने महिला सुरक्षा को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर से कुछ सामान लेने निकली युवती पर आरोपित ने पहले दुष्कर्म का प्रयास किया और नाकाम होने पर उसे बेरहमी से पीट दिया। वारदात के बाद युवती अपने घर के पास ही स्थित बगीचे में अधमरी हालत में मिली।

Rewa Crime News : घटना के दौरान युवती अकेली थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सुनसान जगह देखकर युवती को निशाना बनाया। प्रतिरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजन और स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल, रीवा लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

READ MORE : CM Mohan Yadav Schedule : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का शेड्यूल….

पुलिस ने युवती का बयान लेने की कोशिश की, लेकिन उसकी स्थिति अभी भी नाजुक है। सेमरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास मिले सुरागों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान जल्द की जाएगी।

यह घटना इलाके में दहशत का माहौल बना रही है और स्थानीय लोग महिला सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस गश्त की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here