Youth Unity March : छत्तीसगढ़ के 68 युवा यूनिटी मार्च 2025 में शामिल होने नागपुर रवाना, मुख्यमंत्री साय ने दिखाई हरी झंडी

0
81

Youth Unity March : रायपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च 2025 में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवा आज नागपुर के लिए रवाना हुए। रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपस्थित रहे। सभी ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे’ के नारे लगाकर युवाओं को शुभकामनाएँ दी।

Youth Unity March : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे 68 युवा इस राष्ट्रीय यात्रा में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा सरदार पटेल की विचारधारा से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश फैलाएंगे।

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह मार्च हर साल आयोजित होता है और इस बार छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले युवाओं की संख्या 68 है, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की यह पदयात्रा युवाओं को देश निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बस को हरी झंडी दिखाकर सभी युवाओं को यूनिटी मार्च के लिए रवाना किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here