HomeChhattisgarhCG NEWS: धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल का विकास मेरी प्राथमिकता - इन्द्र...

CG NEWS: धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल का विकास मेरी प्राथमिकता – इन्द्र साव

Date:

Related stories

CG NEWS: भाटापारा :- विधानसभा क्षेत्र ग्राम रामपुर आज पर्यटक के रूप में देखा जाने लगा है, यहां स्वयंभू शिव मंदिर जो साक्षात शिव जी का वास है ऐसे दर्शनीय स्थल आने वाले समय में तीर्थ स्थल के नाम से जाने जाएंगे। उक्त उदगार विधायक इंद्र साव ने ग्राम रामपुर में सी.सी. रोड एवं स्वागत द्वार का भूमिपूजन करने के पश्चात उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कही।

CG NEWS: विधायक इंद्र साव ने कहा कि धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल का विकास मेरी प्राथमिकता में है। मै जब विधायक नहीं था तब भी यहां आता रहता था और अब मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि इस गांव में विधायक के रूप में आने का अवसर मिला,ये सब यहां विराजित भोले बाबा की कृपा है। आज मै यहां भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने जरूर आया हु, लेकिन उसके साथ साथ यहां के स्वयंभू शिव जी का आशीर्वाद लेने आया हु। विधायक साव ने कहा कि उनके मन में हमेशा धार्मिक स्थल को दार्शनिक स्थल के रूप में पहचान देने की रही है इस गांव का लोग धार्मिक और पर्यटक स्थल के रूप में जाने ऐसी उनकी मंशा है। आने वाले समय में इस गांव को भी रमणीक बनाने कार्य योजना तैयार कर उसे मूर्तरूप देने उनका प्रयास रहेगा।

CG NEWS: इसके पूर्व ग्रामवासियसों ने राउत नाचा एवं सुवा नृत्य के माध्यम से विधायक इन्द्र साव का जोरदार स्वागत किए। ग्राम वासियों की मंशा के अनुरूप साव ने मेन रोड़ से शिवमंदिर तक सी.सी. रोड व स्वागत द्वार का निर्माण एवं मंदिर परिसर में नलकूप खनन कार्य को पूर्ण किया गया। इस अवसर पर जित्तू ठाकुर, कुलेश्वर वर्मा, सत्यजीत शेंडे, सरपंच राजेश ध्रुव,उपसरपंच अमर सिंह गेंदले,पंचगण बैजनाथ यदु, मोतीलाल आडिल, रामप्रसाद मांडले, कौशलराम साहू, नेतुराम साहू, प्रेमलाल ध्रुव, युवराज साहू, भारत साहू, ललिता साहू, दशरथ ध्रुव, शिवचरण ध्रुव, तिरिथराम साहू, तुलाराम यादव, फागुराम नवरंगे, गणेशराम साहू, गोविंद साहू, बसंत ध्रुव, बहोरिक निषाद, रामभरोस साहू, सोमनाथ विश्वकर्मा, उधोप्रसाद अग्रवाल, टीकाराम साहू, गोपाल यदु, राहसबाई गेंदले, देवमती यदु, साहिनबाई ध्रुव, गोविंद यदु, परमेश्वर यदु, जितेंद्र यदु, विष्णु यदु, साधराम यदु, हरि यदु, तुलसी लहरी, विशाल धृतलहरे, रोशन आडिल, रामचंद निषाद, सीताराम विश्वकर्मा, रेशम विश्वकर्मा, मनहरण यादव, भारत यादव, दुकलहा यादव, भरोस सतनामी, दया कर्माकूट, बिशम्भर निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here