Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh Pending cases : पुलिस अधीक्षक सीहोर ने थाना कोतवाली का किया निरीक्षण,...

Pending cases : पुलिस अधीक्षक सीहोर ने थाना कोतवाली का किया निरीक्षण, दिए कई अहम दिशा-निर्देश

0
198

Pending cases : सीहोर। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने थाना कोतवाली का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यों की दक्षता बढ़ाना, जनता के प्रति सेवा सुधारना और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाना था।

पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों, चालान, मर्ग और अन्य मामलों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी मामलों को न्यायालय में समय पर प्रस्तुति के लिए तैयार रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने CM हेल्पलाइन और नागरिक शिकायतों का समय सीमा के भीतर समाधान करने पर जोर दिया।

Pending cases : निरीक्षण में विशेष रूप से रात्रि गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) पर ध्यान दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गश्त नियमित, प्रभावी और व्यवस्थित रूप से संचालित हो। थाना प्रभारी और गश्त अधिकारी अचानक निरीक्षण करें, ताकि रात के समय चोरी, लूट और अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

पुलिस के आचरण और व्यवहार पर भी जोर दिया गया। अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों का विनम्र, संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार जनता के प्रति होना चाहिए। इसके अलावा थाने में आवश्यक संसाधन और सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

Pending cases : अपराध नियंत्रण के लिए अधीक्षक ने गुंडा-बदमाशों पर निगरानी बढ़ाने, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा और लापता नाबालिग बच्चों-बालिकाओं की खोज और दस्तयाबी पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन पोर्टल्स जैसे मेडलेपर, ICJS, ई-साक्ष्य, CCTNS आदि की समीक्षा की गई। थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड मेंटेनेंस और मलखाना के सुव्यवस्थित रखरखाव पर भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण में नगर पुलिस अधिक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली रविंद्र यादव और समस्त थाना स्टाफ मौजूद थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here