HomeMadhya PradeshReva Film Festo 2025 : विंध्य क्षेत्र में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कलाकार,...

Reva Film Festo 2025 : विंध्य क्षेत्र में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कलाकार, रीवा में 12-14 दिसंबर को तीन दिवसीय रेवा फिल्म फेस्टो 2025

Date:

Related stories

Reva Film Festo 2025 : रीवा। रीवा में आयोजित होने जा रहे रेवा फिल्म फेस्टो 2025 अपनी विशेषताओं के कारण चर्चा में है। इस आयोजन में न केवल बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और अभिनेत्री शामिल होंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी पहली बार विंध्य क्षेत्र में शिरकत करेंगे।

रूस की मशहूर अभिनेत्री एलिना टुटेजा इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल होंगी। उन्होंने रीवा आने की अपनी सहमति देते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। यह पहली बार होगा जब विंध्य क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कलाकार शामिल होंगे।

Reva Film Festo 2025 : एलिना टुटेजा ने ज़ीरो, पार्टनर्स, कहता है ये दिल, फंस गए यारो, मुंबई डायरीज़ और व्योमहम जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। भारतीय फिल्मों में लगाव की वजह से उन्होंने हिंदी भी सीखी और बॉलीवुड में अभिनय किया।

रेवा फिल्म फेस्टो 2025 तीन दिवसीय आयोजन होगा, जो 12, 13 और 14 दिसंबर को डेज सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सिंगिंग, डांसिंग, फैशन शो और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विजयी प्रतिभागियों को सोनू सूद के हाथों पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सोनू सूद ने कोरोना काल में रीवा वासियों की मदद कर उन्हें सामाजिक रूप से भी सराहा गया है।

Reva Film Festo 2025 : इस आयोजन में इसके अलावा अभिनेत्री पूजा चोपड़ा, मान्या सिंह और विंध्या तिवारी जैसे दिग्गज कलाकार भी रीवा पहुंचेंगे। आयोजक कहते हैं कि इस भव्य कार्यक्रम से न केवल कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रीवा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिलेगी।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here