increasing cold : रीवा में बढ़ती ठंड में सड़क पर सो रहे बेघर की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

VIKASH KHALKHO

increasing cold : रीवा। अमहिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बेघर गरीब की सड़क किनारे मौत हो गई। अस्पताल चौराहा पर भीख मांगकर जीवन यापन करने वाला व्यक्ति ठंड की चपेट में आ गया और सुबह उसकी लाश फुहारा के नीचे पाई गई।

पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से नाम-पहचान जुटाने की कोशिश कर रही है।

increasing cold : स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक कई महीनों से उसी चौराहे पर रहता था। दिन में भीख मांगकर पेट भरता और रात को कार्डबोर्ड और फटे कंबल के सहारे फुहारा के नीचे सोता था। गुरुवार रात शहर का तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जिससे माना जा रहा है कि वह ठंड सहन नहीं कर सका।

increasing cold : स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र में बेघर लोगों के लिए अस्थायी रैन बसेरा, कंबल वितरण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

increasing cold : अमहिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा, हालांकि प्राथमिक तौर पर ठंड को ही वजह माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *