HomeNationalकौन हैं राजू मंटेना? जिनके बेटी की शादी में डोनाल्ड ट्रंप के...

कौन हैं राजू मंटेना? जिनके बेटी की शादी में डोनाल्ड ट्रंप के बेटे और जेनिफर लोपेज़ उदयपुर में कर रहे शिरकत

Date:

Related stories

Who is Raju Mantena/उदयपुर: भारत में जहां शादियां केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि वैभव, शोहरत और ग्लोबल स्टार्स के मिलन का मंच बन गई हैं। इसी क्रम में उदयपुर में अमेरिकी फार्मा टाइकून राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गदिराजू की भव्य शादी का आयोजन शुरू हो चुका है। यह शादी 21 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेगी और इसकी चर्चा व्हाइट हाउस से लेकर हॉलीवुड तक पहुंच चुकी है।

राजू मंटेना: भारतीय-अमेरिकी बिजनेस टाइकून
आपको बता दें कि, राजू मंटेना भारतीय जड़ों वाले अमेरिकी कारोबारी हैं। उन्होंने भारत के JNTU से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की और अमेरिका जाकर फार्मेसी इंडस्ट्री में कदम रखा। आज वे Ingenus Pharmaceuticals के चेयरमैन और सीईओ हैं, जो अमेरिका में सस्ती और सुलभ दवाइयां बनाने के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, फ्लोरिडा स्थित Integra Connect के संस्थापक भी हैं, जो हेल्थकेयर को डिजिटल बनाने में अग्रणी है।

Read More : Hidma Encounter Update : नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत पर बड़ा विवाद, कमेटी ने बताया फर्जी मुठभेड़, 23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस का ऐलान…

रईसी और लग्जरी जीवनशैली
Who is Raju Mantena राजू मंटेना सिर्फ बिजनेस में ही नहीं बल्कि अपनी शानदार जीवनशैली के लिए भी जाने जाते हैं। 2023 में उन्होंने फ्लोरिडा में 400 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी। इसमें प्राइवेट बीच और घुड़साल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, 2017 में उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर में 28 किलो सोने की ‘सहस्रनाम माला’ दान की थी, जिसकी कीमत 8.36 करोड़ रुपये थी।

अंतरराष्ट्रीय सितारे और सुरक्षा इंतजाम
उदयपुर में इस शादी की भव्यता ने शहर को ग्लोबल हॉटस्पॉट बना दिया है। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। इसके साथ ही, मनोरंजन जगत की दो बड़ी हस्तियां जेनिफर लोपेज़ और जस्टिन बीबर रिसेप्शन में परफॉर्म करेंगी। जगमंदिर द्वीप पर अत्याधुनिक विजुअल और साउंड सिस्टम के साथ इंटरनेशनल कॉन्सर्ट जैसा माहौल तैयार किया गया है। सुरक्षा इंतजाम पूरे शहर में कड़े कर दिए गए हैं।

Read More : Hidma Death Naxal Future : हिडमा नहीं रहा, नक्सल आंदोलन के टॉप कमांडरों में घबराहट! अब आगे क्या…

राजू मंटेना की छवि: सफलता, रईसी और संस्कार
राजू मंटेना ने अमेरिका में अपने व्यवसायिक करियर और वैभव के साथ-साथ अपनी जड़ों और संस्कारों को नहीं छोड़ा। उदयपुर की यह शादी उनके ग्लोबल प्रभाव, रईसी और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गई है। इस शादी ने यह साबित कर दिया कि राजू मंटेना सिर्फ बिजनेसमैन नहीं, बल्कि ग्लोबल स्टार्स और संस्कृति का संगम भी हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here