Ret Khandan Nilami : बेमेतरा में रेत खदानों की ई-नीलामी संपन्न: लॉटरी से तय हुए विजेता…

Parivesh
Ret Khandan Nilami

Ret Khandan Nilami : बेमेतरा। बेमेतरा ज़िले की बहेरघट और डंगनिया (ख) रेत खदानों की ई-नीलामी प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के तहत दोनों खदानों की रिवर्स ऑक्शन पद्धति से नीलामी की गई। ज़िले द्वारा डंगनिया (ख) खदान के लिए 7 से 13 नवंबर तक ऑनलाइन निविदाएँ मंगाई गई थीं, जिन्हें 14 नवंबर दोपहर को कलेक्ट्रेट दिशा सभाकक्ष में खोला गया।

Ret Khandan Nilami : ई-नीलामी में बहेरघट खदान के लिए 18 और डंगनिया (ख) के लिए 10 बोलीदारों ने हिस्सा लिया। तकनीकी जांच में बहेरघट के 17 और डंगनिया (ख) के 9 बोलीदार योग्य पाए गए, जबकि एक-एक बोलीदार दस्तावेज़ अपूर्ण होने से अपात्र घोषित किए गए। इसके बाद वित्तीय बोली खोली गई, जिसमें सभी बोलीदारों ने समान न्यूनतम बोली ₹52.50 लगाई। राशि समान होने पर नियम 7(4) के तहत दोनों खदानों के लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई।

READ MORE : Bhilai Aarakshak Sexual Exploitation Case : जब रक्षक ही भक्षक बन जाए : नाबालिक को जेल से छुड़ाने संबंध बनाने की मांग भिलाई के आरक्षक ने कानून की गरिमा को किया तार तार….

लॉटरी के परिणाम में बहेरघट रेत खदान के लिए प्रतीक सिंह राजपूत (निवासी परपोड़ा, तहसील बेरला) और डंगनिया (ख) रेत खदान के लिए श्रीमती विधि नवलानी (निवासी उत्तर कुरुद, जिला धमतरी) को विजेता घोषित किया गया है। दोनों को अधिमानी बोलीदार का दर्जा देकर कार्यपालन प्रतिभूति जमा करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रतिभूति जमा होने के बाद माइनिंग प्लान, पर्यावरण स्वीकृति (EC) और कार्य अनुमति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रशासन के अनुसार नीलामी पूरी तरह पारदर्शी, नियमसम्मत और सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *