CG News : टीआई की कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Sanjay Sahu
CG News

CG News : बिलासपुर। बिलासपुर के अमेरी फाटक के पास मंगलवार शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में टीआई की कार ने बाइक सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब फाटक बंद होने वाला था और पुलिसकर्मी अपनी कार तेजी से निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान टीआई अनिल अग्रवाल द्वारा चलाई जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर गई।

CG News : घायल महिला के भाई ने बताया कि पुलिसकर्मी ने पहले एक मुकेश नामक युवक को टक्कर मारी और उसके तुरंत बाद उसकी बहन को जोरदार धक्का लग गया। घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। परिजन के अनुसार वह घायल महिला को अस्पताल छोड़कर वहां से फिर फरार हो गया। फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *