Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में फिर महा एनकाउंटर! हिडमा के बाद 40...

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में फिर महा एनकाउंटर! हिडमा के बाद 40 लाख का इनामी मेटूरू जोगा भी ख़त्म, 7 हार्डकोर नक्सली ढेर

Naxal

छत्तीसगढ़/आंध्र प्रदेश: एक बड़ी खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा बलों ने मारेडूमिल्ली थाना क्षेत्र के जीएमवलसा जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। करीब आधे घंटे चली जबरदस्त मुठभेड़ में 7 हार्डकोर नक्सली ढेर हो गए।

मारे गए नक्सलियों में बड़े इनामी शामिल

  • मेटूरू जोगा राव (टेक शंकर) – स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य, 40 लाख रुपये का इनाम
  • सीतो (ज्योति) – डिवीसीएम मेंबर, 8 लाख रुपये का इनाम
  • सुरेश (रमेश) – स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर, 40 लाख रुपये का इनाम
  • लोकेश (गणेश) – डिवीसीएम मेंबर, 8 लाख रुपये का इनाम
  • सैनु (वासु) – डिवीएम मेंबर, 8 लाख रुपये का इनाम
  • अनिता – डिवीसीएम मेंबर, 8 लाख रुपये का इनाम
  • शम्मी – डिवीसीएम मेंबर, 8 लाख रुपये का इनाम

सुरक्षा बलों के लिए यह कार्रवाई बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

लगातार ऑपरेशन से मिली बड़ी कामयाबी
पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों से इलाके में नक्सलियों की बड़ी मूवमेंट देखी जा रही थी। मंगलवार को भी माओवादी समूह के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस वजह से सुरक्षा बलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार सुबह 6:30 से 7:00 बजे के बीच फिर से मुठभेड़ हुई।

हथियार बरामद, तलाशी अभियान जारी
घटनास्थल से पुलिस ने 2 AK-47 समेत कुल 8 हथियार बरामद किए हैं। सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं ताकि किसी और नक्सली के छिपे होने की संभावना खत्म की जा सके।

दो दिनों में 13 माओवादी ढेर, 28 गिरफ्तार
इस तरह देखा जाए तो दो दिनों के भीतर सुरक्षा बलों ने कुल 13 हार्डकोर नक्सली ढेर किए हैं।आंध्र प्रदेश पुलिस ने भी विजयवाड़ा समेत कई जिलों से 28 से ज्यादा माओवादी गिरफ्तार किए हैं।

सुरक्षा बलों की चेतावनी
मामले पर बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि लगातार ऑपरेशन से नक्सलियों की कमर टूट रही है। अब कई नक्सली छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश की तरफ भागने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन जारी रहेगा और इलाके में बची हुई नक्सली ताकत को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here