Friday, May 15, 2026
32.1 C
Raipur

Singrauli News : जल–जंगल–जमीन पर आदिवासी और कंपनी के बीच भयंकर टकराव, जानें पूरा मामला…

Singrauli News : सिंगरौली | सिंगरौली जिले के बसीबरदहा क्षेत्र में जल, जंगल और जमीन को लेकर एक बार फिर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय आदिवासी समुदाय का आरोप है कि अदानी कंपनी द्वारा लगभग 10,000 पेड़ों की कथित ताबड़तोड़ कटाई की जा रही है, जबकि प्रशासन और पुलिस कंपनी के साथ खड़े दिख रहे हैं।

Singrauli News : आदिवासियों का कहना है कि “हम अपनी जान जंगल को सौंप देते हैं, पर जंगल हमसे छीना जा रहा है।” बसीबरदहा और आसपास के आदिवासी पीढ़ियों से इन जंगलों को अपना घर और पालनहार मानते आए हैं। स्थानीय बुजुर्गों ने कहा कि जैसे मां से बच्चा छीन लिया जाए, वैसे ही उनके जंगलों की कटाई की जा रही है।

READ MORE : Singrauli Minister Controversy : सिंगरौली की हकीकत उजागर कर गईं प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके…देखें वीडियो

सूत्रों के अनुसार, जिस क्षेत्र में कटाई की जा रही है, वहां न वन विभाग की टीम मौजूद है और न ही पर्यावरणीय अनुमति का कोई स्पष्ट प्रमाण है। ग्रामसभा की सहमति का कोई रिकॉर्ड नहीं है और सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट की प्रक्रिया भी नजर नहीं आई।

स्थानीय लोगों का दावा है कि कंपनी लगातार रात–दिन कटाई करवा रही है और किसी को नजदीक जाने नहीं दिया जा रहा। मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया गया है और विरोध प्रदर्शन के लिए भी स्थानीय आदिवासियों को अनुमति नहीं दी जा रही। क्षेत्र में 1–2 किलोमीटर पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे ग्रामीण जंगल की सीमा तक भी नहीं पहुँच पा रहे हैं।

स्थानीय आदिवासियों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि इस तरह की कटाई से न केवल जंगल का पारिस्थितिकी संतुलन प्रभावित होगा, बल्कि स्थानीय जीवन और पेड़ों से जुड़े सांस्कृतिक अधिकारों का भी नुकसान होगा।

READ MORE : Singrauli Extortion Case : कलिंगा कंपनी मैनेजर से मारपीट कर मांगी रंगदारी, यूपी से 4 आरोपी गिरफ्तार…

स्थिति अभी: प्रशासन ने इस मामले पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है, लेकिन इलाके में तनाव बढ़ता जा रहा है। आदिवासी संगठन और वन अधिकार कार्यकर्ता लगातार इस मामले को हाईकोर्ट और राज्य सरकार तक पहुँचाने की तैयारी कर रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोजशाला फैसले पर मंत्री टेटवाल का बड़ा बयान, बोले- सत्य की हुई जीत

Mp news-Breking-bhojshala-court-verdict:धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर लंबे समय...

बालाघाट में मंदिर चोर गैंग का पर्दाफाश,पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पकड़ा

mp news-balaghat-temple-theft-gang: बालाघाट पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो...

Related Articles

Popular Categories