Indore Narcotics Wing : शहर में पहली बार कोकीन सप्लाई रैकेट का पर्दाफाश, 31 ग्राम कोकीन के साथ विदेशी युवती गिरफ्तार…

0
114
Indore Narcotics Wing
Indore Narcotics Wing

Indore Narcotics Wing : इंदौर। नारकोटिक्स विंग ने विशेष कार्रवाई करते हुए एक विदेशी युवती को 31 ग्राम कोकीन पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। यह शहर में कोकीन सप्लाई रैकेट का पहली बार पर्दाफाश है। मुखबिर से मिली पक्की जानकारी के बाद टीम ने ऑपरेशन चलाकर अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की कड़ियों का खुलासा किया।

Indore Narcotics Wing : गिरफ्तार महिला लिंडा (25) अफ्रीकी देश कोटे द’आइवोर की निवासी है। स्टूडेंट वीजा पर भारत आई लिंडा का गलत उपयोग करते हुए नालासोपारा (मुंबई) में ठिकाना था। सूचना मिली कि वह इंदौर में किसी खरीदार से संपर्क करने वाली है। टीम ने उसे दबोचकर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ी है, जो अफ्रीकी देशों से भारत के बड़े शहरों में कोकीन सप्लाई करता है।

READ MORE : Indore Traffic Police Action : ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई: बिना फिटनेस दौड़ रही कॉलेज बस समेत 150 से अधिक बसों पर चालानी कार्रवाई…

जप्त कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में बताई जा रही है। नारकोटिक्स विंग अब उसके संपर्कों, फाइनेंसर और पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी शहर में नशे के बड़े नेटवर्क को तोड़ने में अहम सफलता मानी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here