fake doctor : इंदौर : फर्जी डॉक्टर बनकर लोन हड़पने वाला गिरोह पकड़ाया, दो गिरफ्तार, एक फरार

VIKASH KHALKHO

fake doctor : इंदौर क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने फर्जी डॉक्टर बनकर बजाज फाइनेंस लिमिटेड से लाखों का लोन लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जांच में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

मामला तब सामने आया जब बजाज फाइनेंस के कर्मचारी और लोन आवेदक आकाश गौतम ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि हरीओम बंसल, भूपेंद्र सिंह और प्रदीप निरंजन ने फर्जी डॉक्टरी दस्तावेज तैयार कर कंपनी से लोन लिया और भुगतान नहीं किया। आरोपियों ने असली डॉक्टरों के नाम का गलत इस्तेमाल किया और पिता के नाम में बदलाव कर दस्तावेज तैयार किए, जिससे वे फर्जी तौर पर डॉक्टर बनकर लोन लेने में सफल रहे।

Read More : Survey-Identification-Registration : बरगी नगर : SIR कार्य का औचक निरीक्षण, तहसीलदार ने दी कार्य पूरा करने की हिदायत

fake doctor : क्राइम ब्रांच ने तकनीकी निगरानी और सतत प्रयासों के बाद प्रदीप निरंजन (भाण्डेर, दतिया निवासी) को झाँसी से पकड़ लिया और एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

जांच के दौरान संदेह उत्पन्न हुआ कि कुछ बजाज फाइनेंस के कर्मचारी भी इस धोखाधड़ी में शामिल हो सकते हैं। क्राइम ब्रांच इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है और यदि संलिप्तता साबित होती है तो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच इंदौर के निरीक्षक विजय सिसौदिया और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने शिकायत के तुरंत बाद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *