CG Naxal Encounter : हिड़मा के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि, IG सुंदरराज बोले- बस्तर में एक काला अध्याय हुआ समाप्त….

Parivesh
CG Naxal Encounter

CG Naxal Encounter : सुकमा/जगदलपुर। जिस मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर के मारे जाने की खबर पिछले दो दिनों से चल रही थी, उस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) पी. सुंदरराज ने कुख्यात माओवादी सेंट्रल कमेटी सदस्य (CCM) माडवी हिड़मा के आंध्र प्रदेश सीमा पर मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

CG Naxal Encounter : बस्तर में एक काला अध्याय समाप्त”

आईजी सुंदरराज ने मीडिया से बातचीत में इस सफलता को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि हिड़मा का अंत बस्तर में माओवाद का एक काला अध्याय समाप्त होने जैसा है। उन्होंने पुष्टि की कि छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों को यह बड़ी कामयाबी मिली है।

READ MORE : Sukma Naxal Encounter : गृह मंत्री का बड़ा बयान : हिड़मा समेत कई टॉप नक्सली ढेर, यह नक्सलवाद समाप्ति की दिशा में बड़ा कदम….

हिड़मा के गृह जिले सुकमा में जश्न

हिड़मा के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि होते ही उसके गृह जिला सुकमा में लोगों ने जमकर खुशी मनाई।

जश्न और आतिशबाजी: सुकमा के बस स्टैंड के पास नक्सल विरोधी फारुख अली की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।

यह जश्न इस बात का प्रतीक है कि हिड़मा जैसे खूंखार कमांडर का खात्मा स्थानीय लोगों के लिए शांति और सुरक्षा की बड़ी उम्मीद लेकर आया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *