Naxal commander Hidma : छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त की ओर बड़ा कदम : दरभा के खूनी मास्टरमाइंड का सफाया, हिड़मा ढेर

VIKASH KHALKHO

Naxal commander Hidma : रायपुर। छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने के अभियान को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। देश के सबसे कुख्यात और वांछित नक्सली कमांडरों में शामिल माड़वी हिड़मा आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू ज़िले के मारेडुमिली क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे सहित कुल छह नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

जानकारी के अनुसार, सुकमा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सोमवार सुबह शुरू हुई यह मुठभेड़ देर शाम तक जारी रही। दोनों ओर से भारी फायरिंग हुई और सुरक्षाबलों ने लगातार जंगलों में सर्च अभियान जारी रखा। बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि हिड़मा और उसकी पत्नी राजे सहित छह नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

Naxal commander Hidma : सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में आंध्र प्रदेश–छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर माओवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी की सूचना के बाद संयुक्त सुरक्षा बलों ने अभियान तेज किया था। इसी अभियान के दौरान मारेडुमिली के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मारे गए छह नक्सलियों में हिड़मा (CC सदस्य), उसकी पत्नी मदगम राजे (SZCM), लकमल (DCM), कामलू (PPCM), मल्ला (PPCM) और देव, जो हिड़मा का गार्ड था, शामिल हैं।

Naxal commander Hidma : माड़वी हिड़मा को माओवादी संगठन की केंद्रीय समिति का सबसे युवा सदस्य माना जाता था। बस्तर संभाग का रहने वाला हिड़मा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर हुए कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। 2013 के दरभा घाटी हमले में भी उसका नाम प्रमुख आरोपियों में शामिल था। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

Naxal commander Hidma : हिड़मा के मारे जाने को सुरक्षा एजेंसियां बड़े प्रहार के रूप में देख रही हैं। माना जा रहा है कि उसकी मौत से दंडकारण्य क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा और संगठन की रणनीतिक क्षमता पर सीधे असर पड़ेगा। सुरक्षाबलों ने अभियान जारी रखने की बात कही है, ताकि सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय माओवादियों का पूरी तरह सफाया किया जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *