Thursday, May 14, 2026
29.1 C
Raipur

सऊदी में भयानक हादसा! मदीना जा रही बस टैंकर से टकराई, 42 भारतीय जले जिंदा

नई दिल्ली : एक बड़ी और दर्दनाक खबर के अनुसार, सऊदी अरब के मुफ़रीहाट इलाके में आज यानी सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 42 भारतीय उमरा यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हादसा उस समय हुआ जब मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस डीजल टैंकर से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में सवार अधिकांश यात्री तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले थे। मृतकों और घायलों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह हालिया वर्षों का सबसे बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

Read More : Bangladesh Crisis : ICT आज सुनाएगा शेख हसीना पर फैसला, ढाका में हिंसक प्रदर्शन

सोते हुए यात्रियों पर टूटा कहर
हादसा भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे हुआ, जब बस में बैठे अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। वे उमरा की यात्रा पूरी करके मदीना जाकर ज़ियारत करने जा रहे थे।अचानक हुई इस टक्कर का कई यात्रियों को अंदाज़ा भी नहीं हुआ और हादसे की आवाज़ के साथ ही चीख-पुकार मच गई। कई लोग बस में फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन ने भारी मशक्कत की।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जताया दुख, हेल्पलाइन जारी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद दी जाएगी।उन्होंने विदेश मंत्रालय और सऊदी अरब के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Read More :  GenZ Movement : मेक्सिको में GenZ आंदोलन तेज: राष्ट्रपति निवास की दीवारें गिराईं, पुलिस से झड़प में 120 घायल

राज्य सरकार ने मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके साथ ही दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि परिवार अपने स्वजनों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकें।

केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय जारी
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने दिल्ली में तैनात समन्वय सचिव गौरव उप्पल से बात कर स्थिति की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।भारत सरकार भी सऊदी प्रशासन के संपर्क में है और मृतकों के पार्थिव शरीर और घायलों की मदद के लिए आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी कर रही है।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पानी ने उजाड़ दिए घर! मऊगंज के इस गांव में जल संकट से बहुएं छोड़ रहीं ससुराल…

mauganj-water-crisis-village: मध्यप्रदेश के नवगठित मऊगंज जिले से जल संकट...

बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल संकट! 13 पंप हुए ड्राई, कहीं ‘नो स्टॉक’ तो कहीं 50 लीटर की लिमिट…

bilaspur-petrol-crisis: बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा...

ChatGPT ने बदल दी किस्मत! OpenAI के 75 कर्मचारी बने 250 करोड़ के मालिक, AI ने रातोंरात बनाया अमीर

chatgpt-openai-employees-crorepati: दुनिया में तेजी से बढ़ रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

Related Articles

Popular Categories