Krshi Upakaran Chori : हसिया टंगिया चोरी करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में

VIKASH KHALKHO
Krshi Upakaran Chori

Krshi Upakaran Chori : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा जिला राजनांदगांव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन मे चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल पुलिस चौकी तुमडीबोड के नेतृत्व में क्षेत्र मे विगत दिनो में घटित चोरी का घटना पर प्रार्थी कमलेश्वर दास वैष्णव पिता स्व0 प्रभुदास वैष्णव उम्र 65 वर्ष साकिन वार्ड नं0- 06 चिखली पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनादगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके सुने बड़ी स्थित मकान में दिनांक 13/11/2025 को बोर में लगा केबल वायर लगभग 20 फिट, खेत में स्थित मकान से कृषि उपयोगी समान तथा एक नग स्पेयर मशीन, दो नग टगिया, दो नग हसिया, लोहे का पाईप, दो नग ताबे का 150 से 200 फीट वायर को तथा खेती बड़ी का उपकरण कोई अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़ कर चोरी कर ले गया है।

कुल मशरुका किमती लगभग 20,000 रूपये होना बताया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबिर से सुचना पर संदेही जितेन्द्र साहू को हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेख किया गया जो उक्त चोरी सुदा समान अपने घर में छिपा कर रखना बताये जाने पर समक्ष गवाह जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

READ MORE : Lalu family feud : लालू परिवार में भीषण कलह : रोहिणी के बाद तीन और बेटियां पटना आवास छोड़कर दिल्ली रवाना

Krshi Upakaran Chori

READ MORE : Kondagaon News : विकासखंड मकड़ी में आज विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भव्य उद्घाटन

Krshi Upakaran Chori : चोरीशुदा बोरींग का हिस्सा व पाईप को काट कर तथा बिजली तार को जलाकर राजनादगांव में कबाडी वाले के पास बेचना बताये जाने पर आरोपी के निशानदेही पर कबाडी संचालक सोएब मेमन पिता स्व0 इमरान मेमन उम्र 19 वर्ष साकिन गंज चौक उदयाचंल अस्पताल के सामने मकान न्र0-28/28 राजनादगांव थाना बसंतपुर जिला राजनादगांव को पुछताछ करने पर चोरीशुदा समान खरीदना बताकर उक्त बिजली तार तथा बोरिंग का पाईप और बोरिंग हिस्सा लाकर पेश करने पर समक्ष गवाहन वजह सबुत में जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है, आरोपीगणो द्वारा जुर्म स्वीकार किये जाने पर विधीवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी तुमडीबोड़ प्रभारी दिलीप पटेल, सउनि. चुन्निलाल साहू, जगत ठाकुर, डिगम्बर सिदार म.आर. पेमिन कतलाम, का सहरानीय रहा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *