Chhattisgarh Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू: पहले दिन 20 हजार क्विंटल धान खरीदा गया, डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना…

Chhattisgarh Dhan Kharidi : रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी सुचारु रूप से प्रारंभ हो गई है, और पहले ही दिन 20 हजार क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी।

Chhattisgarh Dhan Kharidi : किसानों के लिए पुख्ता व्यवस्था

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के किसानों को पूरी तरह से निश्चिंत रहने को कहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारी पूरी तत्परता से व्यवस्था संचालन में जुटे हुए हैं।

read more : Chhattisgarh Thagi Case : महिला को नौकरी का झांसा, असली DSP की फोटो इस्तेमाल कर की ब्लैकमेलिंग फिर 77 लाख की महा-ठगी…

कांग्रेस पर पलटवार: ‘उन्होंने किसानों के साथ धोखा किया’

कांग्रेस द्वारा खरीदी केंद्रों की निगरानी किए जाने के बयान पर उप मुख्यमंत्री साव ने पलटवार किया:

कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया है, वो क्या निगरानी करेंगे। दो साल का पुराना बोनस देने का वादा किया था, लेकिन पांच साल के सरकार में नहीं दिया। चार किस्त में देते थे, और चौथी किस्त में कटौती करते थे। छत्तीसगढ़ के किसान कांग्रेसियों की नियत अच्छी तरह से जानते हैं।”

 बिहार चुनाव पर तंज

बिहार में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रचारित विधानसभा सीटों में हुई हार पर उप मुख्यमंत्री ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बिहार के संगठन के साथ मिलकर प्रचार किया, जिसका परिणाम बिहार में ऐतिहासिक जीत के रूप में आया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन को चुना है।

read more : Chhattisgarh Durg Hospital Death : नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत, दवा रिएक्शन की आशंका; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप….

नक्सलवाद पर निर्णायक लड़ाई

उप मुख्यमंत्री साव ने सुकमा में तीन नक्सलियों के मारे जाने पर सुरक्षाबलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है, और सुरक्षा बल के जवान लगातार जंगलों में ऑपरेशन चला रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories